◆ गांधी पार्क में सैकड़ों महिलाओं ने दिया धरना, राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र प्रशासन को सौंपा
अयोध्या। मानदेय बढ़ाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी समूह सखियों ने गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। जिले के सभी 11 ब्लॉकों से बड़ी संख्या में समूह सखियां गांधी पार्क पहुंचीं और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर नगर मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र प्राप्त किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व पूजाश्रीवास्तव, आराधनासिंहऔरमंजूमौर्य ने किया। समूह सखियों ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के बीच लगातार कार्य करती हैं। समूहों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, बैठकों एवं विभिन्न गतिविधियों में सहयोग करने के साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
समूह सखियों का कहना है कि जिम्मेदारियों और कार्य के अनुरूप वर्तमान मानदेय बेहद कम है। इससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मानदेय में उचित वृद्धि करने और उसका भुगतान समय से सीधे बैंक खातों में किए जाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने समूहसखियोंकोपांचलाखरुपयेतककीकैशलेसचिकित्सासुविधाऔरस्वास्थ्यबीमा उपलब्ध कराने की भी मांग की। इसके अलावा कार्य के लिए टैबलेट अथवा अन्य डिजिटल उपकरण, पहचान पत्र और निर्धारित ड्रेस उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
समूह सखियों ने कहा कि उनके कार्य की प्रकृति और जिम्मेदारियों को देखते हुए सरकार को उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। उन्होंने मांगों को पूरा किए जाने की अपील करते हुए कहा कि जब तक उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक वे अपनी आवाज उठाती रहेंगी।