Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 8 अगस्त को ‘आरक्षण की शव यात्रा’ निकालेगी सवर्ण समाज पार्टी, बैठक...

8 अगस्त को ‘आरक्षण की शव यात्रा’ निकालेगी सवर्ण समाज पार्टी, बैठक में तैयारियों की समीक्षा

0

अयोध्या। सवर्ण समाज पार्टी की जिला कार्यालय, नियावां रामपथ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में 8 अगस्त को प्रस्तावित “आरक्षण की शव यात्रा” कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी एवं अयोध्या जिलाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और संगठित ढंग से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को दोपहर एक बजे गुलाबबाड़ी से “आरक्षण की शव यात्रा” निकाली जाएगी।

बैठक में प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम कुमार सिंह, कार्यवाह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला संयोजक राजनंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष भानू प्रकाश श्रीवास्तव तथा महानगर अध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कार्यक्रम को अनुशासित, शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में वरिष्ठ नेता शुभम सोमवंशी, राकेश श्रीवास्तव, पंकज सिंह, रणधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने 8 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version