Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर-रामगढ़ मार्ग स्थित अवध पेट्रोल पंप के सामने सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के महुवल मनिकापुर गांव निवासी सुभाष नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर अवध पेट्रोल पंप पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नौतरवा जाफरगंज निवासी मल्लू बाइक से वहां पहुंचे और दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुभाष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार रंजन ने बताया कि दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version