Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जौहर विश्वविद्यालय के भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, सपा...

जौहर विश्वविद्यालय के भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, सपा अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन

0

अयोध्या। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय को सौंपा। ज्ञापन सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष राशिद जमील के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संस्थान है। यदि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है तो इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संगठन ने मांग की कि किसी भी कार्रवाई से पहले सभी पक्षों को सुनकर न्यायसंगत और निष्पक्ष निर्णय लिया जाए।

सपा अल्पसंख्यक सभा ने यह भी कहा कि जिन भवनों को ध्वस्त किए जाने की बात कही जा रही है, उनसे संबंधित सभी विधिक तथ्यों और परिस्थितियों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाना आवश्यक है। संगठन ने मांग की कि जब तक मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।

ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों में ऐसा निर्णय लिया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों के हित सुरक्षित रहें और कानून के दायरे में रहकर विवाद का समाधान हो सके।

इस अवसर पर जिला महासचिव बख्तियार खान, शावेज़ जाफरी एडवोकेट, फरीद कुरैशी, मिर्जा सादिक हुसैन, शोएब खान, सरोज यादव, रामकरन यादव, अली सईद खान, आकिब खान, सैयद मोहम्मद असलम, मसूदुल खान, आफताब अहमद, जुनैद घोसी, राशिद सलीम, अनस खान, रजी हसन एडवोकेट, हाजी सलाहुद्दीन, कल्लू नेता, महफूज़ उस्मानी, ईशा कुरैशी, शाहरुख पठान, संतराम यादव, तरन्नुम बानो सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version