अयोध्या । 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जायेगा। इस दौरान में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा। जागरूकता के लिए विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों आदि स्थलों पर कार्यक्रम चलाये जायेंगे।
अयोध्या ड्राइविंग टेस्टिंग एंड ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट अयोध्या में आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन की शुरूवात की। उन्होंने कहा कि की सड़क सुरक्षा पखवाड़ा केवल प्रतीक मात्र न रह जाय इसलिए सड़क सुरक्षा से संबंधित सावधानीयों एवं यातायात नियमो के प्रति जागरूकता के लिए स्कूल स्तर से ही छात्रों को जोड़ने की जरूरत है।
