◆ विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी व शीतला प्रसाद शुक्ला ने आवास पहुंच कर दी बधाई
मिल्कीपुर, अयोध्या। पत्रकार महेंद्र तिवारी की पुत्री कु. नैना तिवारी ने अपने पहले प्रयास में सीएसआईआर नेट लाइफ साइंस में (असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी) परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है। नैना की सफलता की जानकारी मिलने पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी और मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने पारा ब्रम्हनान, कुचेरा बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी।
