अयोध्या। पूरा बाजार क्षेत्र के जलालुद्दीन नगर और सिरसिंडा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का सोमवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लोकार्पण किया। दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण 11.84-11.84 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। केंद्रों में बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक कमरे के साथ किचन और शौचालय का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सिरसिंडा में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इसके साथ ही एक गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ीकेंद्रबच्चोंकेप्रारंभिकविकासऔरमातृस्वास्थ्यकीदृष्टिसेमहत्वपूर्णभूमिकानिभातेहैं।सरकारकाप्रयासहैकिग्रामीणक्षेत्रोंमेंबच्चोंऔरगर्भवतीमहिलाओंकोबेहतरसुविधाएंउनकेआसपासहीउपलब्धहों।नवनिर्मितकेंद्रोंसेबच्चोंकीशिक्षा, पोषणऔरस्वास्थ्यसंबंधीगतिविधियोंकोबेहतरवातावरणमिलेगा। कहा कि केंद्रोंकेमाध्यमसेगर्भवतीमहिलाओं, धात्रीमाताओंऔरबच्चोंकोपोषणसंबंधीसुविधाओंकेसाथसरकारकीविभिन्नयोजनाओंकालाभभीपहुंचायाजारहाहै।
मौके पर गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, बीडीओ अनुराग सिंह, नंद कुमार सिंह, अजय सिंह, प्रधान प्रेमा देवी, रामचन्द्र सिंह, स्वाती सिंह, सुरकेश सिंह, बैजनाथ सिंह, पिंकू सिंह, हरिकेश सिंह, प्रधान राकेश सिंह, अशोक सिंह, डिम्पल सिंह, सजन लाल गुप्ता, रामू सोनी, बच्चा लाल, जगदम्बा गुप्ता सहित बडी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही।