अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरा बाजार क्षेत्र में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के दस आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व वाले स्थलों पर 2500-2500 दीपों से रोशनी की जाएगी। इसके साथ ही सभी बूथों के सार्वजनिक स्थलों पर 250-250 दीपक जलाए जाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के संयोजक एवं भाजपा महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह ने पूरा बाजार ब्लॉक सभागार में स्थानीय प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, स्थानों के चयन और जनभागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
शिवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वादकादीया’ अभियानकेमाध्यमसेजनभागीदारीकासंदेशदियाजाएगा। दशरथ समाधी, बंधु बाबा, बिल्हर घाट हनुमान मंदिर, मंडवी धाम मडना सहित दस आध्यात्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर भी सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि अभियान अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से कार्यकर्ता संपर्क करेंगे और उनसे प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपने घरों पर दीप जलाकर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने का आग्रह करेंगे। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, प्रधान संघ के अंकुर सिंह, महामंत्री अनूप वर्मा सहित स्थानीय प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।