Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या NEP 2020 के विरोध में अयोध्या पहुंची आइसा की महाजुटान यात्रा, सरकार...

NEP 2020 के विरोध में अयोध्या पहुंची आइसा की महाजुटान यात्रा, सरकार पर बरसीं नेहा वोरा

0

अयोध्या। शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की जेन जी राइजिंग महाजुटान यात्रा मंगलवार को अयोध्या पहुंची। इलाहाबाद, बनारस, आजमगढ़ और गोरखपुर होते हुए यात्रा प्रेस क्लब पहुंची, जहां छात्र-युवाओं ने इसमें भाग लिया।

महाजुटान को संबोधित करते हुए आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति के जरिए शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसका सबसे अधिक असर गरीब, दलित, आदिवासी, मुस्लिम तथा छात्राओं पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करने के बजाय वहां पर्याप्त शिक्षक, प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय उपलब्ध कराए जाने चाहिए। आइसा शिक्षा के अधिकार और सरकारी स्कूलों को बचाने के सवाल पर आंदोलन जारी रखेगा।


अयोध्या में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया


नेहा वोरा ने अयोध्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में चंदे और निर्माण कार्यों से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर जनता में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार के सवाल पर छात्रों और युवाओं को एकजुट कर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने गरीबों, दलितों और मुसलमानों के घरों तथा स्कूलों पर बुलडोजर कार्रवाई का भी विरोध किया और इसे जनविरोधी बताते हुए रोकने की मांग की।


पत्रकारों के सवाल पर तीखी बहस


फैजाबाद प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकारों के सवालों पर नेहा वोरा और पत्रकारों के बीच तीखी बहस भी हुई। सत्ता से बाहर राजनीतिक दलों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर आपत्ति जताई। इस दौरान हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version