अयोध्या। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 19 एवं 20 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर से वैष्णव बैरागी समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और विकासात्मक उत्थान सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर रविवार को विश्वहिंदूपरिषदयात्रीनिवास, रामसेवकपुरम, अयोध्या में अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ मुंबई के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में अधिवेशन की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कुलदीपगृहस्थी ने बताया कि अयोध्या में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन समाज के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। इसमें शिक्षा, सामाजिक उत्थान, सेवा कार्यों और समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को गति देने के लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विष्णुदत्तशर्मा, कार्यक्रम संयोजक योगेंद्रवैष्णव, यूके स्वामी, सुनील रामावत (सूरत) सहित अन्य पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाशबैरागी ने समाजहित में प्रस्तावित कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर विचार रखे।
बैठक में कोषाध्यक्ष रमेशबैरागी, सह संयोजक पीएलबैरागी (भोपाल), युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीप्रसादअग्रावत, गजानंद वैष्णव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और नोएडा समेत विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।