Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नगर निगम में  चार स्थानों पर दिए जाएंगे निशुल्क योग प्रशिक्षण

नगर निगम में  चार स्थानों पर दिए जाएंगे निशुल्क योग प्रशिक्षण

0

◆ कवच संस्था के साथ नगर निगम ने किया अनुबंध


अयोध्या। विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर निगम अयोध्या एवं कवच संस्था के संयुक्त तत्वाधान में अंत्योदय सेवा संस्थान के योग प्रशिक्षक द्वारा गुप्तारघाट पर योगाभ्यास कराया गया। इस योगाभ्यास में ताड़ासन, कटिचक्रासन, अर्द्धचक्रासन, दण्डासन, भद्रासन सहित कई अन्य योगासन कराया गया।

 महापौर गिरीश पति त्रिपाठी तथा कवच संस्था के साथ नगर निगम सीमान्तर्गत में स्थित 4 स्थानां गुप्तारघाट, सूर्य कुण्ड, कौशलेश कुंज एवं अरून्धती भवन (पश्चिमी) पर निःशुल्क योग शिविर संचालित किये जाने हेतु अनुबन्ध किया। क्षेत्रीय नागरिक गण इन स्थलों पर निःशुल्क योग करने का लाभ प्राप्त कर सकते है।

महापौर ने कहा कि योग भारतीय ज्ञान परम्परा की अमूल्य धरोहर है। इसके माध्यम से सम्पूर्ण जन मानस स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रोगमुक्त रह सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस नहीं है बल्कि युगो युगो से भारत पूरे विश्व को योग की दिशा में मार्ग-दर्शन कर रहा है। भारत के ऋषि मुनि के अनुपम उपहार योग को अपनाकर आमजनमानस लाभान्वित हो रहा है। योग जीवन को साधने की कला है। योग को संकल्प के साथ जीवन में अपनाएं एवं सुखी और समृद्ध जीवन व्यतीत करें।

नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सहित 177 देशों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसमें भारत की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय ज्ञान मनीषीयों का अनुपम उपहार है। जो विश्व की मानवता के लिए है और आज पूरा विश्व योग कर रहा है। इस विधा को अपने जीवन में उतारकर शांतिमय जीवन जी सकते है।

              इस अवसर पर  अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, अधिशाषी अभियन्ता अनूप सिंह एवं पार्षद विजेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, अखिलेश पांडे व निगम के अधिकारी व कर्मचारी  उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version