Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सैरपुर गांव में मरी मुर्गियों के फेंके जाने से फैली दुर्गंध, ग्रामीणों...

सैरपुर गांव में मरी मुर्गियों के फेंके जाने से फैली दुर्गंध, ग्रामीणों में आक्रोश

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास टावर के समीप बड़ी संख्या में मरी हुई मुर्गियां बोरे में भरकर फेंकी हुई मिलीं। सुबह कुत्तों द्वारा बोरा फाड़ देने के बाद मुर्गियां इधर-उधर फैल गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैलने लगी।

दुर्गंध के कारण ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया और देखते ही देखते लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मालीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन बुलवाकर गड्ढा खुदवाया और सभी मरी हुई मुर्गियों को उसमें दबवा दिया, जिससे दुर्गंध पर काबू पाया जा सका।

मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सभी मरी हुई मुर्गियों को गड्ढा खोदकर सुरक्षित तरीके से दबवा दिया गया है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version