Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, एक खाई में पलटा

दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, एक खाई में पलटा

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर ।  सोमवार सुबह लगभग छः बजे बेलऊवा बरियारपुर पावर हाउस के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन संख्या  मालीपुर से अकबरपुर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर वाहन संख्या  अकबरपुर से मालीपुर की तरफ आ रहा था। दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बालू से लदा ट्रेलर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर चालक अंशुल पुत्र संतोष निवासी पवई थाना पवई जनपद आजमगढ़ को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि हादसे में घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version