Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या योजनाओं का लाभ प्राप्त करने एवं उत्पाद के विपणन के लिए फार्मर...

योजनाओं का लाभ प्राप्त करने एवं उत्पाद के विपणन के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

0

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विकास खंडों से आए प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालन विभाग की नन्द बाबा मिशन योजना की जानकारी दी। इसके बाद पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा कर उनके निस्तारण की स्थिति बताई गई।

बैठक में किसानों ने विद्युत आपूर्ति में अनियमितता व ट्रिपिंग की समस्या उठाई, जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। गेहूं खरीद को लेकर किसानों ने क्रय केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला कृषि अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सब्सिडी, उर्वरक वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ तथा उत्पाद के विपणन के लिए रजिस्ट्री अनिवार्य है। साथ ही एक हेक्टेयर भूमि पर 7 बोरी यूरिया व 5 बोरी डीएपी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। अंत में जिलाधिकारी ने किसानों से समयबद्ध तरीके से फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version