Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा फैजाबाद का नवीनीकृत परिसर का...

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा फैजाबाद का नवीनीकृत परिसर का हुआ उद‌घाटन

0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष यादव एस. ठाकुर ने मुख्य शाखा फैजाबाद के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर शाखा में प्रवेश किया, जहां वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजेश खत्री व उनकी टीम ने स्वागत किया। इसके बाद परिसर में विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम में फैजाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश पलोड़, नवागत क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश कुमार जैन तथा शाखा के ग्राहकों ने नवीन सुविधाओं से सुसज्जित परिसर के लोकार्पण पर आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ने शाखा की साज-सज्जा व रखरखाव पर संतोष जताते हुए व्यवसाय और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

उन्होंने आधारभूत ढांचे और तकनीक में निवेश के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई। गत वर्ष बैंक का कुल व्यवसाय 2.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने पर संतोष व्यक्त किया और आगामी प्रथम स्थापना दिवस 1 मई 2026 पर ‘नवारंभ- पहला कदम लक्ष्य की ओर’ की समीक्षा की।

इस अवसर पर ग्राहकों ने शाखा के कार्य की सराहना की। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश खत्री ने अध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रबंधक के आगमन पर आभार जताया। कार्यक्रम में सीए अजय पांडेय, रंजीत शर्मा, शशि प्रकाश मिश्र, सुरेश कुमार, प्रवीण दुबे और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version