Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत

करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत

0
ayodhya samachar

बसखारी, अंबेडकर नगर। नालेनुमा गड्ढे के पानी में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अधेड़ की मौत से उसके परिजनों में कोहराम बचा हुआ है। विकासखंड बसखारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहट निवासी भगेलु वर्मा(52) पुत्र बहरइची बीते मंगलवार को हमेशा की तरह गांव के बाहर बने अपने मकान पर खा पीकर आराम करने के लिए पहुंचे थे। तत्पश्चात घर के पास में स्थित नालानुमा गड्ढे के पास नित्य क्रिया करने पहुंच गये। बताया जाता है कि भगेलु का पैर फिसल गया तथा वह नालेनुमा गड्ढे में गिर गये। गड्ढे के पानी में विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे भगेलु विद्युत करंट की चपेट में आ गये तथा मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजन मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टांडा पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनाम भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अमित पटेल ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version