Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य...

स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

0

अयोध्या। जनपद में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने और पोस्टपेड कनेक्शनों को प्रीपेड में बदले जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था पर रोक लगाने और जनहित में आवश्यक सुधार करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि पोस्टपेड कनेक्शनों को जबरन प्रीपेड में बदला जा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मामूली बैलेंस कम होने पर भी बिजली कनेक्शन काट दिया जा रहा है, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं, जिससे उन्हें समय पर सूचना नहीं मिल पाती। उन्होंने मांग की कि पहले सभी उपभोक्ताओं के नंबर अपडेट किए जाएं और उसके बाद ही नई व्यवस्था लागू की जाए।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने सुझाव दिया कि कम से कम ₹1000 तक का नेगेटिव बैलेंस होने के बाद ही कनेक्शन काटा जाए और उससे पहले 15 दिन का लिखित नोटिस देना अनिवार्य किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, फ्लावर नकवी, बसंत मिश्रा, डॉ विनोद गुप्ता, उमेश उपाध्याय, राम अवध पासी, जिओ हैदर, विवेक प्रताप शर्मा, कल्लू शर्मा, मोहम्मद आरिफ, अशोक कुमार राय, देव कुमार वर्मा शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version