Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ध्रुव त्रिपाठी की जीत पर भाजपा नेताओं ने जताई खुशी, दी बधाई

ध्रुव त्रिपाठी की जीत पर भाजपा नेताओं ने जताई खुशी, दी बधाई

0

◆ शिक्षक एमएलसी चुनाव के परिणाम को बताया शिक्षकों के विश्वास और संगठन की मेहनत का प्रतिफल


अयोध्या। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत पर भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि यह जीत शिक्षक समाज के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और शिक्षकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी शिक्षकों की समस्याओं को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने ध्रुव त्रिपाठी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज ने अपने प्रतिनिधि के रूप में उन पर विश्वास जताया है। यह जीत शिक्षकों के हितों को मजबूती देने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का अवसर है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। ध्रुव त्रिपाठी की जीत शिक्षक समाज के विश्वास की जीत है। उनके नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच मिलेगा और शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों को नई गति मिलेगी।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज का विश्वास जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत है। ध्रुव त्रिपाठी की जीत से शिक्षकों के हितों के प्रतिनिधित्व को मजबूती मिली है। उन्होंने नवनिर्वाचित एमएलसी को शुभकामनाएं दीं।

 जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह ने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी की जीत शिक्षक समाज की एकजुटता और उनके प्रति विश्वास को प्रदर्शित करती है। शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

 महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम, संगठनात्मक प्रयासों और शिक्षकों के समर्थन का परिणाम है। उन्होंने ध्रुव त्रिपाठी को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के हितों को प्राथमिकता देना इस जनादेश का सम्मान है।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी की जीत से शिक्षक समाज की आवाज को मजबूती मिली है। उन्होंने नवनिर्वाचित एमएलसी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी की जीत शिक्षक समाज के विश्वास और संगठन के सामूहिक प्रयासों की जीत है। यह परिणाम शिक्षकों के हितों और शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों को नई मजबूती प्रदान करेगा।

जीत पर महामंत्री परमानंद मिश्र शैलेंद्र कोरी, बाल कष्ण वैश्य, अरविंद सिंह, हरभजन गौड़, शिवम शुक्ला, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, जेपी श्रीवास्तव मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version