Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या उद्योगपति गौतम अडानी ने किया रामलला का दर्शन, कहा कि यह क्षण...

उद्योगपति गौतम अडानी ने किया रामलला का दर्शन, कहा कि यह क्षण उनके और उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय

0

◆ दर्शन कर लखनऊ रवाना हुए गौतम अडानी, संस्कृति और आस्था पर दिया जोर


अयोध्या। गौतम अडानी ने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन किए। दर्शन के उपरांत वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह क्षण उनके और उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। श्रीराम मंदिर को उन्होंने केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

अडानी ने देश की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि वे प्रार्थना करते हैं कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने एक गुरुकुल का भी दौरा किया, जहां बच्चों के साथ समय बिताया। गुरुकुल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान आधुनिक युग में भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि Adani Foundation गुरुकुल परंपरा को सशक्त करने और बदलते एआई युग में भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version