Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्नेहिल श्रीवास्तव बनीं नायब तहसीलदार, PCS में 64वीं रैंक हासिल

स्नेहिल श्रीवास्तव बनीं नायब तहसीलदार, PCS में 64वीं रैंक हासिल

0

अयोध्या। जनपद की होनहार बेटी स्नेहिल श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) परीक्षा में 64वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, निराला नगर स्थित खुजनीपुर कॉलोनी में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।

स्नेहिल ने अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब परिणाम आया तो उनके पिता ने फोन कर चयन की सूचना दी। यह पल उनके लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय रहा, जिसे वह शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकतीं।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा फैजाबाद पब्लिक स्कूल और जेबीए अकादमी से प्राप्त की है। स्नेहिल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के दौरान हमेशा पूरा सहयोग और प्रोत्साहन मिला।

वहीं, उनकी माता नीलू श्रीवास्तव और पिता दीपक श्रीवास्तव ने बेटी की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि स्नेहिल ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे अयोध्या का नाम रोशन किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version