Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सरदार पटेल की राष्ट्रनिष्ठा और दृढ़ संकल्प पर संगोष्ठी में हुई चर्चा

सरदार पटेल की राष्ट्रनिष्ठा और दृढ़ संकल्प पर संगोष्ठी में हुई चर्चा

0

◆ भाजपा कार्यालय सहादतगंज में हुआ संगोष्ठी का आयोजन


अयोध्या। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में ‘सबसे ऊंचे सरदार’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनके योगदान पर चर्चा की गई। भाजपा की ओर से 31 अक्टूबर को उनकी जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस क्रम में ‘रन फॉर यूनिटी’ निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

संगोष्ठी में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन क्षमता का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। महानगर उपाध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत संकल्प के बल पर देश की एकता को सुदृढ़ किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का उदाहरण है। संगोष्ठी का संचालन पिछडा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष डा अरविंद चौरसिया ने किया।

मौके पर हरभजन गौड़, रवि शर्मा, अरविंद सिंह, शशि प्रताप सिंह, अशोका द्विवेदी, अनुराग त्रिपाठी , अभिषेक सागर, कपिल देव वर्मा, संग्राम पटेल, रामसुख वर्मा, श्रीकांत सैनी, सियाराम वर्मा, रामसुख वर्मा, रमेश वर्मा, रतनलाल गुप्ता, सूर्यप्रकाश मौर्या, अनूप वर्मा, श्रवण कुमार गौड़, लवकुश यादव, यशवंत विश्वकर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version