◆ जमीन उपलब्ध होने पर अयोध्या में बनाएंगें अयोध्या में गोवा भवन
अयोध्या। मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा के तहत हर गोवा वासी को अयोध्या रामलला का दर्शन कराएंगे। उ.प्र. सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के बाद यहां गोवा का एक भवन बनाया जाएगा। अयोध्या का राम मंदिर नही बल्कि यह राष्ट्र मंदिर है हम पीएम मोदी का अभिनंदन करते है। यह बातें गोवा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अयोध्या एयरपोर्ट पर कही। वह अपनी कैबिनेट के साथ सहित 51 सदस्यीय टीम के साथ रामलला के दर्शन के लिए गुरूवार को अयोध्या पहुंचे।
