Sunday, March 8, 2026
HomeNewsमुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा के तहत हर गोवा वासी को कराएंगे रामलला...

मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा के तहत हर गोवा वासी को कराएंगे रामलला का दर्शन – सीएम गोवा


◆ जमीन उपलब्ध होने पर अयोध्या में बनाएंगें अयोध्या में गोवा भवन


अयोध्या। मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा के तहत हर गोवा वासी को अयोध्या रामलला का दर्शन कराएंगे। उ.प्र. सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के बाद यहां गोवा का एक भवन बनाया जाएगा। अयोध्या का राम मंदिर नही बल्कि यह राष्ट्र मंदिर है हम पीएम मोदी का अभिनंदन करते है। यह बातें गोवा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अयोध्या एयरपोर्ट पर कही। वह अपनी कैबिनेट के साथ सहित 51 सदस्यीय टीम के साथ रामलला के दर्शन के लिए गुरूवार को अयोध्या पहुंचे।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ में केंद्रीय मंत्री पज्जे नायक है जो दो बार कारसेवा करने अयोध्या आ चुके है। राम लला का दर्शन करने के लिए कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचा हूं। केंद्रीय मंत्री और स्पीकर भी मेरे साथ हैं। आज मन बहुत प्रसन्न है। अपने आप को बहुत खुश नसीब समझता हूं कि रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या में हूं। गोवा की तरफ से आज मैं राम लला का दर्शन लाभ प्राप्त करूंगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पूरा गोवा राम मय हो गया था। गोवा के हर मंदिर में राम पूजन हुआ था। पूरे गोवा में प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था। हमारे साथ गोवा से 2000 ट्रेन से श्रद्धालु आए हैं, रामलला का साथ में दर्शन करेंगे।

एयरपोर्ट से टीम सहित उन्होनें रामलला का दर्शन किया।एयरपोर्ट पर प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सभी का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments