Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा की लोकसभा लाभार्थी अभियान की कार्यशाला शुक्रवार को

भाजपा की लोकसभा लाभार्थी अभियान की कार्यशाला शुक्रवार को

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। सिविल लाइन में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद शुक्रवार को दिन 11.30 बजे लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला को क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह सम्बोधित करेंगे। जिसमें महानगर अयोध्या, जिला अयोध्या तथा बाराबंकी के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। मोर्चा तथा विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिले व मंडल के सोशल मीडिया व आईटी के संयोजक व सह संयोजक सहित लोकसभा के समस्त जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version