अयोध्या। विधानसभा मिल्कीपुर के डीली गिरधर तथा बीकापुर विधानसभा के प्रभात नगर में हवन पूजन व वैदिक मंत्रोचार के मध्य लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मिल्कीपुर चुनाव कार्यालय में विधान सभा प्रभारी गोकरन द्विवेदी तथा संयोजक जर्नादन मौर्या तथा बीकापुर कार्यालय में विधान सभा प्रभारी सोमनाथ वर्मा व संयोजक रामकृष्ण तिवारी ने हवन-पूजन किया। कार्यालय के उद्घाटन के बाद विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकसभा प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, व सह संयोजक ओम प्रकाश सिंह मौजूद थे।
मिल्कीपुर कार्यालय उद्घाटन के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा सभी वर्गों को समाहित कर सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का निमार्ण किया गया है। सरकार द्वारा अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया गया है। बेहतर परिवाहन की सुविधाओं के साथ ग्रामीणांचलों को शहरों से जोड़ा गया है। जिससे व्यापार के नए अवसर सुलभ हुए हैं।
पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा सरकार द्वारा सर्वांगीण, सर्वसमावेशी विकास की नीतियों से जनता में उत्साह माहौल है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा पदाधिकारी बूथ स्तर के कार्यकताओं से लगातार सम्पर्क में रहें। कमजोर बूथों पर सर्वाधिक ध्यान देनें की आवश्यकता है। पिछली बार से 10 प्रतिशत अधिक मतों से विजय के लक्ष्य पर हम सभी को कार्य करना है।
