◆ दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप
अयोध्या। गन्ना समिति के चुनाव में डेलीगेट के नामांकन के दौरान भाजपा व सपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में आपस में मारपीट तथा जमकर धक्का-मुक्की हुई। दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई है। मामले में भाजपाईयों ने कैंट थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही मांग की है। सपा के कार्यकर्ता पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में एसएसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग की है।
