Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एडीओ से अभद्रता करना महिला को पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

एडीओ से अभद्रता करना महिला को पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

0

आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज ब्लॉक पर तैनात सहायक विकास अधिकारी से अभद्रता करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला द्वारा ब्लॉक परिसर में जमकर हंगामा और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला दो अगस्त का है, जब बीएमएम टीएसआर प्लांट जहांगीरगंज में कार्यरत महिला कर्मी गीता को डीएमएम अतुल और आशीष कुमार की मौजूदगी में अनुशासनहीनता, लापरवाही और अभद्र व्यवहार के चलते टीएचआर कार्य से निष्कासित कर दिया गया। निष्कासन से नाराज महिला ने अगले ही दिन ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर सहायक विकास अधिकारी के सामने जमकर हंगामा काटा और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए घंटों उत्पात मचाया।

बताया जा रहा है कि महिला ने ब्लॉक कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने आईएसबी को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। परेशान होकर आईएसबी ने थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

थाना राजेसुल्तानपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी द्वारा प्रस्तुत सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version