Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक...

मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च

0


अंबेडकर नगर। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने तथा नाम कटने या संशोधन से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार का अवसर मिलना चाहिए। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत सामने आने पर उसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक लोगों को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेंगे।


महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता


प्रदर्शन से पूर्व साधना नायक के नेतृत्व में अनीता यादव, यशोदा, दुर्गावती, निशा, पुष्पा, नंदनी, प्यारी, आशा, दीपांशु, सम्भावती, अनीता गौतम, फूला देवी, मुस्कान, नेहा और महिमा समेत सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन रेहान जैदी ने किया। इस मौके पर मेराजुद्दीन किछौछवी, अनीस खान, गुलाम रसूल छोटू, विशाल वर्मा, अमित यादव, आलोक पाठक, दीपक मिश्रा, मस्तू मिश्रा, हेमंत यादव, दीपक वर्मा, राजित राम वर्मा, राकेश वर्मा, राजू कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सत्यार्थी, जितेंद्र कुमार राव, फखरे आलम, हाजी साबरीन अंसारी, राजमणि वर्मा, रीतेश त्रिपाठी, नितिन यादव और कपाल देव वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version