Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर युवक को पेड़ से बांध कर पीटा, चार पर जानलेवा हमले का...

युवक को पेड़ से बांध कर पीटा, चार पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल गांव में एक युवक को जबरन अगवा कर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की है, जिसमें चार लोगों ने मिलकर लाठी, डंडा, सरिया और कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिवपाल गांव निवासी सौरभ यादव पुत्र अशोक यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शाम लगभग छह बजे वह महमदपुर बाजार में सब्जी खरीदने गया था। इसी दौरान ग्राम घोरगहा, थाना जैतपुर निवासी राजितराम, रामवदन यादव, गोलू (पुत्र अज्ञात) और आर.पी. (पुत्र राजितराम) उसे जबरदस्ती पकड़कर अपने घर ले गए और नीम के पेड़ से बांध दिया। सौरभ के मुताबिक, विपक्षियों ने पेड़ से बांधने के बाद लाठी-डंडा, सरिया और कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेरहमी से पिटाई के चलते वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद खुद आरोपियों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को इलाज दिलवाया और उसे थाना जाकर तहरीर देने की सलाह दी। पीड़ित ने रविवार को जैतपुर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मामला गंभीर है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version