अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में विश्व स्वास्थ दिवस पर हेल्थ फार ऑल विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के एक्टिविटी क्लब द्वारा आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपशिखा चौधरी ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य से जागरूक करते हुए कहा कि शारीरिक क्रियाकलाप, स्वास्थ्यवर्धक भोजन और अच्छी नींद हम सभी की आवश्यकता है।
