अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। गांव का रहने वाला 20 वर्षीय कुन्नन ने उसे बहला-फुसलाकर गोद में उठाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी भागने की कोशिश में था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह कुछ दिन पूर्व जेल से दुष्कर्म के मामले में ही छूट कर आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।