Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या छात्राओं से बैड टच करने का आरोप लगने पर अवध विश्वविद्यालय का...

छात्राओं से बैड टच करने का आरोप लगने पर अवध विश्वविद्यालय का प्रोफेसर निलम्बित

0
Ayodhya Samachar

अयोध्या। रामममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में चार छात्राओं से बैड टच करने का आरोप लगने पर एक प्रोफेसर को निलम्बित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक छात्राओं ने प्रोफेसर पर अनुचित तरीके से छूने, अपने केबिन में बुलाने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब इन आरोपों की जांच कर रहा है।

छात्राएं फाइन आट्स विभाग की बताई जा रही है। मामले की जांच के लिए कुलपति डा. बिजेन्द्र सिंह ने तीन सदस्य कमेटी को जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं आरोपो को लेकर जांच रिपोर्ट सामने आने तक प्रोफेसर को निलम्बित करने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान उन्हें दूसरे विभाग से सम्बद्ध भी किया गया है। मामले में समिति की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद सत्यता सामने आ सकेगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आरएन पाण्डेय ने बताया कि अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विभाग के प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव को निलम्बित कर दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version