Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हारने पर कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को दोष देता है...

हारने पर कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को दोष देता है विपक्ष: पंकज चौधरी

0

अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। वह अमेठी के गौरीगंज में समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान पंकज चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में हार-जीत जनता के जनादेश से तय होती है, लेकिन विपक्ष हारने पर कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को दोषी ठहराता है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को समझना चाहिए कि सत्ता हासिल करने के लिए इतना नीचे गिरना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीयत और नीति में खोट के कारण तीनों विधायकों ने अखिलेश यादव को टाटा कह दिया है। अब सपा प्रमुख को आत्ममंथन करने और जनता के मन तथा जनादेश को समझने की जरूरत है। कहा कि अमेठी और रायबरेली किसी परिवार की जागीर नहीं हैं। इन क्षेत्रों के मतदाता अपने विवेक से फैसला करते हैं और लोकतंत्र में जनता का निर्णय ही सर्वोपरि होता है।

स्वागत करने वालों विधायक रामचन्दर यादव, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, तिलकराम मौर्या, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, शैलेन्द्र कोरी, शशि प्रताप सिंह, शिवम शुक्ला, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version