Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम...

फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

0

अयोध्या। अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फिल्म की रिलीज से पहले उनकी अयोध्या यात्रा को धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।

यामी गौतम धर ने पारंपरिक परिधान में रामनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन किए। फिल्म से जुड़े विवरण के अनुसार, अभिनेत्री का मानना है कि नए सफर की शुरुआत भगवान राम का स्मरण करके करना शुभ होता है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले अयोध्या में दर्शन किए।

‘नई नवेली’ एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें हास्य, रोमांच, एक्शन और पारिवारिक परिस्थितियों को नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में यामी गौतम धर एक अलग तरह के किरदार में नजर आएंगी। अपनी विविध भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली यामी इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने एक नई कहानी लेकर आ रही हैं।

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। फिल्म 16 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version