Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जाति-भाषा की संकीर्णता छोड़ हिंदू एकता पर जोर, सिद्धेश्वर धाम में गूंजा...

जाति-भाषा की संकीर्णता छोड़ हिंदू एकता पर जोर, सिद्धेश्वर धाम में गूंजा एकजुटता का संदेश

0

बसखारी अम्बेडकर नगर। जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर हमारे समाज में बिखराव पैदा किया जा रहा है। हमें इन संकीर्णताओं को त्यागकर हिंदुत्व की मजबूती पर बल देना होगा। जिस प्रकार हमारे ऋषियों ने विश्व को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश दिया, उसी भाव से हमें एक होना है। उक्त बातें संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश राजेंद्र  ने सिद्धेश्वर धाम मोतिगर पुर बसखारी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कही। उन्होंने मोहन भागवत के शब्दों को याद दिलाते हुए कहा कि हमें आपसी समझ बढ़ाकर संकट के समय एक-दूसरे का सहारा बनना है, और हर मोहल्ले-गली में हिंदू सम्मेलन करके एकजुटता का संदेश देने का कार्य करना होगा। हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महंत कृष्णानंद  ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब हिन्दू समाज उदासीन हुआ, तब गुलामी और आक्रमण का रास्ता खुला। हिंदुओं को बांटकर मुगलों व अंग्रेजों की राज करने की आदतो से हमें सावधान रहना है। हमें जाति पाति से ऊपर उठकर सिर्फ और सिर्फ हिंदू एकता की बात करनी होगी।मोबाइल और सोशल मीडिया की लत को आधुनिक समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कृष्णानंद ने कहा कि यदि हम समय रहते नहीं जागे, तो इतिहास स्वयं को दोहरा सकता। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व देश व हिंदुत्व के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए की गई। हिंदू सम्मेलन के दौरान वक्ताओं के ओजस्वी भाषण के बीच भारत माता सहित देश के वीर सपूतों के जयकारों से पूरा सिद्ध पीठ सिद्धेश्वर धाम गुंजमान रहा।हिंदू सम्मेलन को हिंदूवादी नेता श्याम बाबू गुप्ता, शोभना गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, प्रधान सुरेंद्र कुमार, भरत गुप्ता सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version