Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 84 व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग सहित आवास विकास परिषद की परियोजनाओं...

84 व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग सहित आवास विकास परिषद की परियोजनाओं की समीक्षा

0

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 84 कोसी एवं 14 कोसी परिक्रमा मार्ग, एनएच-227बी (84 कोसी परिक्रमा मार्ग), अयोध्या बाईपास (रिंग रोड) तथा उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं से प्रभावित भूमि का अभिनिर्णय घोषित कर भूस्वामियों को प्रतिकर राशि का भुगतान शीघ्र कराया जाए। साथ ही सभी परियोजनाओं में भौतिक प्रगति में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

मिल्कीपुर क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के फेज-2 और फेज-3 के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता और लेखपाल को स्वयं मौके पर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए, ताकि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके। तहसील सदर के भिटौरा, समदा और बंधनपुर क्षेत्रों में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग की कार्यवाही धीमी पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सोहावल और बीकापुर तहसील में भी सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित उप जिलाधिकारियों को दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) कौशल कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित सभी संबंधित उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version