Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर खतौनी में दर्ज नाले की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ईओ से...

खतौनी में दर्ज नाले की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ईओ से की कार्रवाई की मांग

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। खतौनी में नाले के रूप में दर्ज भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बाउंड्री वॉल निर्माण किए जाने तथा आबादी की भूमि पर बने मकान से सटाकर नाला बनाए जाने के मामले में एक व्यक्ति ने नगर पालिका प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला निवासी रज्जब अली ने जलालपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार को दिए गए लिखित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मोहम्मद अब्बास व मोहम्मद इजहार द्वारा गाटा संख्या 385, जो खतौनी में नाले के रूप में दर्ज है, को चारों तरफ से बाउंड्री वॉल बनाकर अपने कब्जे में ले लिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के साथ ही उसके आबादी की भूमि पर बने मकान से सटाकर नाला निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रज्जब अली ने अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि खतौनी में दर्ज नाले की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा नियमानुसार नाला निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इस संबंध में जलालपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कराई जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version