Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भियांव ब्लॉक में नए खंड विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार

भियांव ब्लॉक में नए खंड विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार

0
ayodhya samachar

जैतपुर, अंबेडकर नगर। विकास खंड भियांव में नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी निरंजन प्रकाश ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्रावस्ती जनपद से स्थानांतरित होकर अंबेडकरनगर पहुंचे निरंजन प्रकाश के कार्यभार संभालने पर ब्लॉक परिसर में स्वागत का माहौल रहा।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान ब्लॉक के अकाउंटेंट पवन कुमार पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सहायक विजय, शिव कुमार जायसवाल, एडीओ आरडी प्रदीप कुमार दुबे, एडीओ पंचायत फिरदौस आलम सहित अन्य कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया।

वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार मिश्रा तथा क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने भी नवागत बीडीओ से भेंट कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसी अवसर पर ब्लॉक परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रेरणा दिवस का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर समूह आधारित स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में ललिता, अर्चना, गीता, मीरा, सुनीता, चंद्रावती, पूजा, अंजलि, सरोजा, मीना, संगीता, पूनम, वंदना सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में एडीओ आरडी प्रदीप कुमार दुबे, भीमसेन, सुनील कुमार, ममता आर्या एवं अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नवागत खंड विकास अधिकारी के आगमन से विकास खंड भियांव में विकास योजनाओं को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version