Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जलालपुर में वृक्षारोपण एवं श्रद्धांजलि...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जलालपुर में वृक्षारोपण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

0

जलालपुर,अम्बेडकर नगर । भारत के महान विचारक, स्वतंत्रता सेनानी और एकात्म मानववाद के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 23 जून की पुण्यतिथि के अवसर पर वन विभाग एवं तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन हाशिमपुर जिंदासपुर गाँव में किया गया, जहाँ सामूहिक रूप से आम का एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट के अध्यक्ष केशव श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा, उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित के लिए हर संघर्ष उठाना पड़ता है। उनके सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। श्रीवास्तव ने सभी से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करें और पर्यावरण संरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी बनाएँ। इस अवसर पर वन विभाग के दरोगा अभिनव सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारी जीवन रेखा हैं और ऐसे आयोजनों से न केवल प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलती है। वन रक्षक बृजेश यादव ने सभी को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की भी शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में प्रधान अमरेश पाल, विकाश निषाद, आदित्य मिश्र, अंकित यादव, नीरज मिश्र तथा वन माली राहुल पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधे को जल अर्पित किया और डॉ. मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस आयोजन ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश दिया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छ एवं हरित भारत का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version