अयोध्या। सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता बीकापुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुई। आयोजित 6 प्रतियोगिता में 72 विद्यालयों के लगभग 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। पेंटिग प्रतियोगिता में कोमल यादव प्रथम, खुशी द्वितीय, आरती तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में कोमल सोनी प्रथम, आशीष द्वितीय, सुप्रिया तृतीय स्थान पर, भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी चौरसिया प्रथम, सुरजीत द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
