Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 10 लाख के जेवर व सामान के साथ चोरी का आरोपी अरेस्ट

10 लाख के जेवर व सामान के साथ चोरी का आरोपी अरेस्ट

0

अयोध्या । कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार सोने की अंगूठी, नथ, चेन, हार, झुमके, मंगलसूत्र, माथा बिंदी सहित कई सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। इसके अलावा एक ब्रीफकेस में कपडे तथा अन्य सामान मिले। बरामद सामानों की कीमत लगभग 10 लाख रूपये है। गिरफ्तार आरोपी नीरज यादव पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम परसवां शुकुल का पुरवा, थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली नगर बीएनएस की धारा 305(ए) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी इसी प्रकार का एक मुकदमा दर्ज है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version