Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सम्पूर्ण समाधान दिवस का तीन महीने का रोस्टर जारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस का तीन महीने का रोस्टर जारी

0
ayodhya samachar

अयोध्या। अक्टूबर नवम्बर तथा दिसम्बर में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी किया है। जन सामान्य एवं अधिकारियों के मध्य सीधा जन-संवाद स्थापित करने हेतु माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को सभी तहसीलों 10 बजे से 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी नीतिश कुमार द्वारा दिये हैं।

जारी रोस्टर के अनुसार 7 अक्टूबर को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील रूदौली में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील सोहावल में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) की अध्यक्षता में व तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा।

21 अक्टूबर को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील बीकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) व तहसील रूदौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

4 नवम्बर को तहसील बीकापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील सोहावल में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील रूदौली में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) व तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

18 नवम्बर को तहसील मिल्कीपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील बीकापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रूदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) व तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

2 दिसम्बर को तहसील रूदौली में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) व तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

16 दिसम्बर को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील रूदौली में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सोहावल में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) व तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version