Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 1125 लाभार्थियों का प्रशिक्षण संपन्न

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 1125 लाभार्थियों का प्रशिक्षण संपन्न

0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद अयोध्या में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 17 दिसंबर 2025 को किया गया था। योजना के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ट्रेड से जुड़े कुल 1125 लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन यू.पी. इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के जनपद संयोजक आशुतोष सिंह ने पूरे प्रशिक्षण सत्र का सफल संचालन किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उद्योग उपायुक्त अमरेश कुमार पाण्डेय का बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उद्योग उपायुक्त अमरेश कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। उद्योग उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और उद्यमियों को आधुनिक कौशल से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम संयोजक आशुतोष सिंह ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय शिल्पकारों और उद्यमियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version