Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मनरेगा बचाओ चौपाल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

मनरेगा बचाओ चौपाल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

0

अयोध्या। पूरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पुरखेपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के संयोजन में मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस कानून में बदलाव कर मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़े इस कानून में परिवर्तन कर सरकार ने राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

सत्यनारायण पटेल ने कहा कि किसान और मजदूर अपने अधिकारों की मांग करते हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों के बजाय उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में मनरेगा कानून और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि मनरेगा कानून में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों को सीमित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विपक्षी मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर गांव-गांव जाकर चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी।

पीसीसी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक नामों का राजनीतिक उपयोग कर रही है, जिसे जनता समझ रही है और समय आने पर प्रतिक्रिया देगी।

महामंत्री अनिल तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता केशव राम वर्मा और उपाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और बेरोजगार प्रभावित हो रहे हैं। मौके प्रवक्ता शीतला पाठक, संयोजक प्रदीप निषाद, महामंत्री रुद्र प्रताप सिंह रिशु, राम शंकर वर्मा, राम प्रकट तिवारी, राज प्रताप, शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रधान महेशपुर, अजीत वर्मा, यशवीर सिंह, हनुमान पांडे, त्रिभुवन वर्मा, मायाराम वर्मा, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version