Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित दो शातिर अपराधी गिरफ्तार,

लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित दो शातिर अपराधी गिरफ्तार,

0

◆ तमंचा, बाइक और मोबाइल बरामद


अयोध्या। थाना इनायतनगर और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, लूट का मोबाइल, नकदी और दो देशी तमंचे मय जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सत्येन्द्र प्रताप सिंह उर्फ शाका निवासी हाजीपुर बससंडी, थाना रौनाही और सौरभ सिंह उर्फ भोले सिंह निवासी मीसा बड़ा गांव, थाना रूदौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने 20 अगस्त 2025 को लक्ष्मीगंज आरा मशीन मोड़ पर मोबाइल और पर्स मय 4000 रुपये की लूट की थी। इसके अलावा 7 जनवरी 2025 को मोटरसाइकिल चोरी की घटना में भी ये दोनों वांछित थे।

पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चोरी की एक मोटरसाइकिल, लूटा हुआ मोबाइल, 1800 रुपये, एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस तथा एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है जिसमें कई गंभीर मामले दर्ज पाए गए हैं। एसपीआरए बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए गैंगेस्टर की कार्रवाही की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version