◆ तरुण चुघ, महेश शर्मा और नागेंद्र जी ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर जीत का किया दावा
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र जी और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का भी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं का स्वागत किया। तरुण चुघ, महेश शर्मा और नागेंद्र जी ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में शीश नवाया। वहीं, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र का भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
