अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री एवं रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर अयोध्या के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। हर्षवर्धन सिंह ने अपने संगठनात्मक कौशल, युवाओं के बीच सक्रिय सहभागिता और सामाजिक कार्यों के माध्यम से अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2014 से भाजयुमो की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हर्षवर्धन ने प्रदेश स्तर पर युवाओं को जोड़ने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2018 से प्रदेश महामंत्री के रूप में उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया।
विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उनके नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ‘युवोत्थान’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, बैंककर्मी और शिक्षाविदों सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने सहभागिता की। गोरखपुर में ‘नमो युवा रन’ के आयोजन की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने लगभग 15 हजार धावकों की भागीदारी सुनिश्चित की। वर्ष 2022 में ‘नमो युवा रक्तदान अभियान’ के तहत उत्तर प्रदेश में 26,967 रक्तदान कराए जाने का अभियान भी उनके संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय रहा। राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी हर्षवर्धन सिंह सक्रिय हैं। रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के माध्यम से ‘प्लास्टिक मुक्त अयोध्या’ अभियान में 50 हजार कपड़े के थैलों का वितरण और ‘ग्रीन अयोध्या, क्लीन अयोध्या’ अभियान के अंतर्गत 20 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी उनके कार्यों का हिस्सा हैं।
हर्षवर्धनसिंहनेकहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए गौरव के साथ ही महत्वपूर्ण दायित्व भी है। वह पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने, राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने और युवा मोर्चा की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का सकारात्मक उपयोग करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। महानगरअध्यक्षकमलेशश्रीवास्तवनेकहा हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक परिश्रम, नेतृत्व क्षमता और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता का सम्मान है। उन्होंने प्रदेश में युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया है। जिलाध्यक्षराधेश्यामत्यागीनेकहा हर्षवर्धन सिंह की नियुक्ति से अयोध्या के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने राजनीतिक संगठन के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण के प्रति उनकी सक्रियता प्रेरणादायक है।
एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, हरभजन गौड, वरूण चौधरी, स्वप्निल श्रीवास्तव, सुशील मिश्र सहित अन्य पदाधकारी शामिल रहे।