अम्बेडकर नगर। खजुरी और पिंगिरियावां गांव के बीच बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया था। भीटी पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। महमूदपुर बेला निवासी प्रभात कुमार ने बीते नौ अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि शाम के समय खजुरी और पिंगिरियावां के बीच बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की थी।