Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर लखनऊ में सकुशल मिले अकबरपुर से लापता दो नाबालिग, पुलिस की तत्परता...

लखनऊ में सकुशल मिले अकबरपुर से लापता दो नाबालिग, पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

0

अंबेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल से लापता हुए दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और लगातार की गई तलाश के चलते दोनों बच्चों को शहीद पथ के पास खरगापुर से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम व पोस्ट जगन्नाथपुर भारीडीहा निवासी विजय कुमार वर्मा ने सोमवार रात अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र सूर्यांश वर्मा अपने 15 वर्षीय मित्र अनमोल राना के साथ आरकेएन पब्लिक स्कूल, हाशिमगढ़, क्षितुनी से कहीं चला गया है। दोनों के वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। दोनों नाबालिगों की तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। विवेचक उपनिरीक्षक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में कांस्टेबल राम नरेश भारद्वाज, अभिषेक त्रिपाठी और धनंजय यादव ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए तलाश शुरू की।

पुलिस टीम के प्रयासों से दोनों नाबालिगों को लखनऊ के शहीद पथ के पास खरगापुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस अब आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version