Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दवा व्यापारियों की हड़ताल को व्यापार मंडल का समर्थन

दवा व्यापारियों की हड़ताल को व्यापार मंडल का समर्थन

0
ayodhya samachar

अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक में आगामी 20 मई को प्रस्तावित दवा व्यापारियों की हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष कवीन्द्र साहनी एवं महानगर अध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल ऑनलाइन व्यापार का विरोध करता है और इस पर नियंत्रण लगाने की मांग प्रदेश एवं केंद्र सरकार से लगातार की जा रही है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बड़ी ऑनलाइन कंपनियों के कारण स्थानीय दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर आवाज उठाना जरूरी है।

बैठक में दवा व्यापारियों की हड़ताल को समर्थन देने के साथ ही व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन व्यापार को नियंत्रित करने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

बैठक वैशाली होटल, बजाजा में आयोजित हुई। इसमें महानगर महामंत्री रामेश चौरसिया, जिला महामंत्री विनय पांडेय, अनिल माखीजा, लक्ष्मण दास, सौरभ सरीन, रवि गुप्ता, कर्मवीर राय, अशोक बेदी, अजय सिंह, मुन्ना, अनुपम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version